Home > ताज़ा खबरें, हिन्दीलैंड > एमएनएस ने रेलवे में मराठी उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए एक मुहिम चलाई

एमएनएस ने रेलवे में मराठी उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए एक मुहिम चलाई

एमएनएस ने रेलवे में मराठी उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए कमर कस ली है। रेल भर्ती के मुद्दे पर मनसे द्वारा पहली बार रचनात्मक कदम उठाया गया है। आगामी 15 फरवरी को रेलवे में नौकरी के लिए परीक्षा है। इसमें महाराष्ट्र के ज्यादा से ज्यादा युवकों और युवतियों को हिस्सा लेने के लिए प्रवृत्त करने के मकसद से राज ठाकरे ने एक मुहिम चलाई है।

एमएनएस पदाधिकारियों की मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा और अर्जी के बारे में इच्छुकों को मार्गदर्शन करने के लिए मौके की जगहों पर होर्डिंग्ज लगाए जाएं। राज ने आठ फरवरी तक होर्डिंग्ज लगाने और मार्गदर्शक बुक वितरित किए जाने का निर्देश दिया।

  1. No comments yet.
  1. No trackbacks yet.