सचिन तेंडुलकर ने टेस्ट करियर में अपनी 50 वीं सेंचुरी पूरी कि
क्रिकेट में जीवित किंवदंती बन चुके सचिन तेंडुलकर ने मील का एक और पत्थर पार कर लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन सेंचुरी मारने के साथ ही टेस्ट करियर में अपनी 50 वीं सेंचुरी भी पूरी कर ली। सचिन 197 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए।
सेंचुरी की फिफ्टी पूरा करके क्रिकेट में नया इतिहास रचने के साथ ही सचिन ने पिछले 70 दिन से चला आ रहा लंबा इंतजार भी खत्म कर दिया। रेकॉर्ड 175वें टेस्ट मैच की 286वीं पारी खेलने वाले तेंडुलकर दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 टेस्ट सेंचुरी लगाए हैं। उनके नाम पर वनडे में 46 सेंचुरी दर्ज हैं और इस तरह से वह इंटरनैशनल क्रिकेट में शतकों का सेंचुरी पूरा करने के करीब हैं।
Categories: खेल, हिन्दीलैंड