फेसबुक पर भी छाए हैं राहुल गाँधी
कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गाँधी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर भी जबर्दस्त लोकप्रिय हैं।
फेसबुक पर राहुल गाँधी के पेज को पसंद करने वालों की संख्या 67,941 है और यह फेसबुक पर मौजूद देश के अन्य राजनेताओं के पन्नों को पसंद करने वालों में सबसे ज्यादा है।
फेसबुक पर देश के लगभग सारे नेताओं के पेज मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के पेज को पसंद करने वालों की संख्या 5,525 है तो उनकी बेटी प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या फेसबुक पर 17,469 है।
देश के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी फेसबुक पर अच्छे खासे लोकप्रिय हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या 47,765 है। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज फेसबुक पर प्रशंसकों के मामले में मनमोहन से कोसों दूर हैं। उनके पेज पर 480 लोग हैं।