मां के लाडले बेटे हैं जॉन
जॉन अब्राहम आज भी मॉम्स सन हैं। अपना हर फैसला लेने से पहले वे अपनी मां से जरूर पूछते हैं। यह बात एक बार फिर साबित हो गयी जब जॉन ने अपनी नयी फिल्म आशायें साइन की। इस फिल्म को साइन करने के पीछे भी उनकी मां ही थीं। यानी जॉन अभी भी मां की हर बात मानते हैं। अब भले ही फिल्मों में वे मां दा लाडला बिगड़ गया गाते नजर आयें, लेकिन हकीकत में वे अभी भी मां की हर बात मानते हैं।
Categories: मनोरंजन