बोपन्ना-कुरैशी सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के रोहन बोपन्ना अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ फार्मर्स क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। चौथी वरीय भारतीय-पाकिस्तानी जोड़ी ने 6,19,500 डालर इनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अर्नाड क्लेमेंट और जोनाथन एर्लिच की जोड़ी को 3-6, 7-6, 14-12 से शिकस्त दी।
Categories: खेल