Home > खेल > जर्मनी को 24 साल बाद ग्रुप स्तर में मिली शिकस्त

जर्मनी को 24 साल बाद ग्रुप स्तर में मिली शिकस्त

सर्बिया ने फीफा विश्व कप के ग्रुप-डी के दूसरे दौर के मुकाबले में तीन बार के चैंपियन जर्मनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए 1-0 से हराकर धमाल मचा दिया। जर्मनी को ग्रुप स्तर पर 24 वर्ष बाद हार का सामना करना पड़ा है। सर्बिया के लिए मिलान जोवानोविक ने 38वें मिनट में गोल दागा जो उनके लिए जीत का सबब बना।

Categories: खेल Tags:
  1. No comments yet.