फीफा विश्व कप: फ्रांस का अभियान लगभग खत्म (लीड-1)
पोलोक्वे , 18 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में गुरुवार को पूर्व विश्व चैम्पियन फ्रांस को मुंह की खानी पड़ी। मेक्सिको ने उसे 2-0 से पटकनी दी। इस हार के साथ ही फ्रांस के लिए अगले दौर में पहुंचने के दरवाजे अब लगभग बंद हो गए हैं।
Categories: ताज़ा खबरें