Home > भारत / हिंदुस्तान > हादसे का शिकार होने से बचा विमान

हादसे का शिकार होने से बचा विमान

मंगलोर में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं होंगे कि दुबई से पुणे आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान द्वारा हवा के दबाव के चलते आकाश में कुछ हजार फुट गोता लगाने की बात सामने आई है। राहत की बात यह है कि 112 विमान यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर आ रहे इस विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची और कोई यात्री इस घटना में घायल नहीं हुआ।

  1. No comments yet.