Home > ताज़ा खबरें > विवादों से घिरे शशि थरूर ने दिया इस्तीफ़ा

विवादों से घिरे शशि थरूर ने दिया इस्तीफ़ा

प्रधानमंत्री आवास पर हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसके पश्चात विवादों से घिरे विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि थरूर बैठक ख़त्म होने के तुरंत बाद अपनी निजी गाड़ी से प्रधानमंत्री निवास पहुंचे थे यहां पर पीएम और थरूर के बीच लगभग 25 मिनट तक बैठक चली। इसके बाद थरूर ने अपना इस्तीफा पीएम को सौंप दिया है लेकिन इस मुलाकात के बाद जब शशि थरूर बाहर निकले तो वे मीडिया से बचकर अपने घर की तरफ चले गए।

Categories: ताज़ा खबरें Tags:
  1. No comments yet.