पठान का संघर्ष भी नहीं चखा सका जीत का स्वाद
एंड्रयू सायमंडस [53] के अर्धशतक और कप्तान एडम गिलक्रिस्ट [33] के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत गत चैंपियन डक्कन चार्जर्स ने आईपीएल के 12वें मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन को छह रन से हराकर उसकी पहली जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि इरफान पठान [60] ने अंतिम ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया था लेकिन प्रीति जिंटा की टीम लक्ष्य से मात्र छह रन दूर रह गई।
Categories: खेल