कल्याण के लिए दरवाजे बंद
भाजपा के बड़े नेताओं से अक्सर यह सवाल होता रहा है कि क्या कल्याण सिंह की घर वापसी हो रही है? भाजपा नेताओं ने अगर कभी हां नहीं कहा तो उनकी जुबान से कभी न भी नहीं निकला। चेहरे की मुस्कुराहट और सवाल टालने की उनकी अदा राजनीतिक विश्लेषकों की कल्याण सिंह की घर वापसी की उम्मीदों को जिंदा बनाए रखती रही है लेकिन मंगलवार को नितिन गडकरी की टीम भाजपा घोषित हुई, उससे साफ संकेत है कि कल्याण सिंह के लिए भाजपा में दरवाजे फिलहाल बंद हैं।
Categories: भारत / हिंदुस्तान